{"_id":"69751d0a42a37b537509f13e","slug":"one-lakh-rupees-in-cash-stolen-from-shop-by-cutting-the-net-kannauj-news-c-214-1-knj1005-143767-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जाली काट कर दुकान से एक लाख की नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जाली काट कर दुकान से एक लाख की नकदी पार
विज्ञापन
खड़िनी। मकान के छत की जाली काटकर घर में उतरे चोरों ने बाहर संचालित परचून की दुकान से एक लाख रुपये और एक लाख की सामग्री पार कर दी। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। वहीं, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाॅड टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।
छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर सरैया मोड़ के पास खड़िनी निवासी सुनील सक्सेना मकान के बाहर परचून की दुकान किए हैं। शाम को वह दुकान बंद कर घर चला आया। सुबह दुकान खोली तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। गोलक भी खुली पड़ी थी। चोरी की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार जांच पड़ताल के लिए पहुंचे। मकान की छत पर जाकर देखा तो वहां दीवार में लगी जाली कटी हुई थी। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से निकल गए। सुनील ने बताया कि चोर दुकान से करीब एक लाख रुपये की सामग्री व गोलक में रखी एक लाख की नकदी ले गए। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि जांच की जा रही है। कुछ सुराग लगे हैं। शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।