{"_id":"b571d6cf2872c2a4046e96b8eacf3f7f","slug":"one-dozen-eye-operation-patients-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन नेत्र रोगियों के आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन नेत्र रोगियों के आपरेशन
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवंबर के अंतिम बुधवार को एक दर्जन नेत्र रोगियों का पंजीकरण किया गया। सभी नेत्र रोगियों का देर शाम तक ओटी में आपरेशन किया गया।
विज्ञापन
अचानक मौसम में आए परिवर्तन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं भी मेहरबान होने लगी हैं। ठंडक के दस्तक देते ही सीएचसी में आंखों के आपरेशन शुरू हो गए।
विज्ञापन
नवंबर के अंतिम बुधवार को भी सीएचसी में आंखों के आपरेशन का दूसरी बार कैंप लगाया गया। सीएचसी में लगे कैंप में एक दर्जन नेत्र रोगियों ने अपना पंजीकरण कराया, जिसमें कई मरीज दूरदराज गांवों से आए थे।
विज्ञापन
टीम ने ओटी में नगर मोहल्ला जेरकिला निवासी मुन्नी देवी, सैयदबाड़ा की रेनुमा, बिरतिया की आईसा, बजरिया के चंद्रशेखर, इब्राहीगंज की महादेवी शर्मा, कानूनगो यान की शांती देवी, आवास विकास की नफीसा, ग्राम नगला टीका के हरिश्चंद्र, ग्राम खोजीपुर की सत्यवती, ग्राम गिरधरपुर की सरला, ग्राम खुड़ावा के श्यामलाल मरीजों का आपरेशन किया गया।