फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   On the toilet occupied Dbangon

शौचालय पर दबंगों का कब्जा

Fri, 12 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 12 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
On the toilet occupied Dbangon

10 साल पहले खड़नी में ग्राम प्रधान बने एक किन्नर ने

विज्ञापन
गांव की महिलाओं के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण कराया था। निर्माण के बाद से इस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। आज हालत यह है कि उसमें कंडे और उपले भरे हैं और अंदर जानवर बांधे जाते हैं, जबकि गांव की महिलाएं खेतों पर शौच जाने को मजबूर हैं।

सरकार भले ही अब गांव गांव शौचालयों पर जोर दे रही हो, पर इस शोच के साथ 10 पहले ही एक किन्नर प्रधान ने गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया। गांव में बने एकमात्र सामुदायिक शौचालय से लोगों को लगा था कि अब महिलाओं को खेतों पर नहीं जाना होगा, पर यह शौचालय शुरू नहीं हो सका। निर्माण के बाद से ही इस पर कब्जा हो गया।

इसमें जानवर बांधे जाने लगे और कंडे व उपलों को भर दिया गया। ऐसी हालत में गांव की महिलाओं को अभी भी खेतों पर जाना पड़ रहा है। छोटे भदौरिया, बबलू तोमर, राजा कुशवाह, भोलू गुप्ता, आलोक सिंह, गोविंद गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, अनूप कुशवाह, संगम दुबे, धीरेंद्र भदौरिया, राहुल प्रताप आदि ने प्रशासन से सामुदायिक शौचालय से कब्जा हटवाकर महिलाओं के प्रयोग के लिए खोलने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed