फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   on the strength Pistol five lakh looted from businessman

तमंचे के बल पर व्यापारी से पांच लाख लूटे

Tue, 08 Sep 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Tue, 08 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
on the strength Pistol five lakh looted from businessman
कोतवाली तिर्वा के मोहल्ला गांधी चौक के पास सोमवार रात चार असलहाधारी बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से करीब पांच लाख रुपयों से भरा थैला छीन लिया। लूटपाट का विरोध करने पर मारपीट करते हुए हवाई फायर किए। घटना को अंजाम देकर लुटेरे भाग निकले। लोगों ने पीछा कर एक बदमाश को दबोचा तो उसके साथियों दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


व्यापारी संतोष कनौजिया की गांधी चौक चौराहे पर कनौजिया में जनरल मर्चेंट की बड़ी दुकान है। उनका पुत्र हिमांशू कनौजिया (25) भी दुकान पर बैठता है। सोमवार रात करीब सवा नौ बजे हिमांशू दुकान बंद करके घर जा रहा था। उनका मकान कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में रोडेवज बस स्टाप के पीछे है। रोडवेज स्टैंड से घर जाने वाली गली में घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने हिमांशू को घेर लिया।
विज्ञापन


एक बदमाश ने उनके सीने पर तमंचा अड़ा दिया, जबकि अन्य बदमाशों ने नोटों से भरा झोला छीन लिया। झीना-झपटी के दौरान बदमाशों ने पिटाई करते हुए हवाई फायर भी किया। झोला छीनने के बाद बदमाश पैदल ही भाग निकले। हिमांशु के शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने पीछा कर एक बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बाकी साथियों ने गुरदयाल (60) और उनके भतीजे सुनील (25) को चाकू मार कर घायल कर दिया। इसके बाद अपने साथी को छुड़ाकर भाग निकले। सूचना पाकर कोतवाल श्यामवीर सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना के बाद आक्रोशित व्यापारी नेता रावेंद्र कनौजिया राकेश वर्मा, प्रमोद गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता समेत एक सैकड़ा व्यापारी कोतवाली पहुंच गए और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।


पुलिस ने तत्काल चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कर ली है। पुलिस व व्यापारियों ने संयुक्त रूप से देर रात तलाशी अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। कोतवाल श्यामवीर ने कहा कि तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed