फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Old bricks are engaged in drain construction

नाली निर्माण में लग रहीं पुरानी ईंटें

Tue, 03 Mar 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Old bricks are engaged in drain construction
पुरानी ईंटों के प्रयोग से बन रही सड़क। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। खुबरियापुर में नाली के निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ रही हैं। घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग से नाराज ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करते हुए मानक के अनुरूप कार्य करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम सभा खुबरियापुर निवासी जोर सिंह, बदन सिंह, सर्वेश पाल, देवदत्त पाल, राधेश्याम, रीना देवी, श्याम सिंह व रामपाल सिंह ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत में सर्वेश पाल के मकान से रामकिशोर के दरवाजे तक सीमेंटेड सड़क व नाली का निर्माण हो रहा है। पुरानी ईंटों की गिट्टी तुड़वाकर सड़क पर बिछवा दी गई है। नालियों का निर्माण भी पुरानी ईंटों से किया जा रहा है। सीमेंट का काफी कम मात्रा में प्रयोग किया जा रहा है। गांव के लोगों ने डीएम से निर्माण कार्य की जांच करवाकर मानक के अनुरूप करवाने की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य न रुकवाया गया तो गांव के लोग आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रधान पति राजपाल सिंह चौहान ने बताया कि सड़क निर्माण में खड़ंजा की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद जब एमवी करवाई जाएगी तब ईंटों का भुगतान नहीं लिया जाएगा। गांव के विपक्षी बदनाम करने के लिए झूठी शिकायतें करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed