{"_id":"9dee2303b9575472cce8b768eca87f4e","slug":"officers-awake-open-the-way-for-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी अफसरों की नींद, खुडरी में खुला विकास का रास्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी अफसरों की नींद, खुडरी में खुला विकास का रास्ता
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याग्रस्त अमोलर ब्लाक के कुडरी गांव को लेकर अफसरों की नींद खुल गई है। अमर उजाला में खबरें छपने के बाद आला अफसरों ने मातहतों को फटकार लगाई। इसके बाद गांव में विकास के तमाम कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। रोशनी के लिए सौर लाइटें लगवा दी हैं। जलभराव से निजात दिलाने के लिए मिट्टी डलवाई है। अब सड़क बनवाने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने कवायद भी शुरू करा दी है।
अमोलर ब्लाक के कुडरी गांव में कुडरी की तमाम समस्याओं को अमर उजाला ने उजागर किया। तीन फरवरी को पेज नंबर दो पर इस गांव में कौन ब्याहे अपनी बेटियां शीर्षक से प्रकाशित खबर में ग्रामीणों का दर्द बयां किया। खबर छपने के बाद सीडीओ ने बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा। विकास के निर्देश दिए, लेकिन मातहतों ने उनके आदेश को हवा में उड़ा दिया।
इस सरकारी खेल को भी 10 मार्च को प्रकाशित खबर के जरिए उजागर किया गया। इस खबर के बाद जिलाधिकारी एवं सीडीओ ने मातहतों को सख्त निर्देश दिया। चेतावनी दी कि गावं में विकास कार्य नहीं हुए तो ग्राम पंचायत अधिकारी को दोषी माना जाएगा। इस चेतावनी के बाद गांव में विकास कार्य शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
कुड़री गांव के चिरौजीलाल, जागेश्वर प्रसाद, जय कुमार, रामानंद, रतीराम, विश्राम, रघुवीर समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि जल भराव की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रधान खेतों की तरफ कटान करके गंदा पानी निकलवाया गया। इसके बाद जलभराव वाले स्थान पर मिट्टी डलवा दी गई है।
इसके अलावा इस गली में सीसी रोड बनवाने का प्रस्ताव भी भेजा है। सीसी रोड पास होने पर दोनों तरफ नाली भी बनवाने का वायदा किया गया है। इसी तरह कुड़री से खबरामऊ गांव तक जाने वाले करीब दो किमी लंबे मार्ग पर मिट्टी डलवाकर रोड निर्माण कार्य चालू कराया गया है। रास्ते में एक पुलिया का निर्माण भी हो गया है। मिट्टी कार्य के बाद गिट्टी डालने का काम भी चालू कर दिया गया है।
मंगलवार को भी मजदूर गिट्टी बिछाने में जुटे रहे। गांव में रौशनी के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाली लाइटें लगवा दी गई हैं। राजकुमारी पत्नी रघुवीर, आशा पत्नी उमेश, होरीलाल पुत्र रग्घा, रामबेटी पुत्र राधेश्याम, रामनिवास पुत्र रामप्रसाद को इंदिरा आवास का आवंटन भी कर दिया गया है। वहीं पार्वती पत्नी सुरेश चंद्र को लोहिया आवास दिया गया है। इन सभी आवासों के बाहर शौचालय निर्माण को भी मंजूरी दे दी गई है।
प्रधान किरन देवी ने बताया कि सचिव गौरीशंकर तिवारी ने दो गलियों में सीसी रोड का प्रस्ताव पास कर दिया है। इन दोनों सीसी रोड किनारे जल निकासी के लिए पक्की नाली भी बनेगी। बिजली विभाग के अवर अभियंता उपेंद्र राज ने कहा कि कुड़री गांव का उन्होंने सर्वे करके स्टीमेट बना दिया है। इसे पास करने के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा गया है, जिसे स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही कुड़री का विद्युतीकरण कराने का काम ठेकेदार की तरफ से शुरू करा दिया जाएगा।