फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Now Ashish will be seen in the film 'Finger Cross', will give a message to avoid greed

अब ‘‘फिंगर क्रास’’ फिल्म में नजर आएंगे आशीष, लालच से बचने का देगी संदेश

Wed, 10 Nov 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now Ashish will be seen in the film 'Finger Cross', will give a message to avoid greed
अभिनेता आशीष सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। जीरो फिल्म से बड़े पर्दे पर शोहरत की बुलंदियों को छूने वाले नगर के आशीष अब ‘‘फिंगर क्रास’ फिल्म में नजर आएंगे। अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली यह फिल्म लालच से बचने का संदेश देगी।
विज्ञापन

मुंबई से लौटे फिल्म अभिनेता आशीष सिंह ने बताया कि वर्तमान में उनकी ‘‘फिंगर क्रास’ फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। श्रीराम डॉल्टन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वह खलनायक के साथी की भूमिका में नजर आएंगे। चार दोस्तों और एक विलेन की आपसी कहानी पर आधारित यह फिल्म लालच से बचने का संदेश देगी। फिल्म में विलेन का रोल कर रहे सूर्या शर्मा (फिल्म में नाम नेता) की प्रेम कहानी भी लोगों को खूब रास आएगी। एक्शन, रोमांस और मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पूरी हो चुकी है। दिसंबर माह में फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। अगले साल जनवरी माह में फिल्म रिलीज होगी। फिल्म में अपने रोल को लेकर आशीष खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

आशीष ने शाहरुख खान की फिल्म जीरो से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में कद, कांठी और अभिनय आशीष का था। संवाद और शक्ल शाहरुख खान की थी। मूल रूप से मैनपुरी जनपद के जासमई गांव के आशीष की कर्मभूमि छिबरामऊ है। यहीं से उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शार्ट फिल्मों के अलावा थियेटर में कर चुके हैं काम
आशीष सिंह संघर्ष के समय थियेटर के अलावा नुक्कड़ नाटक कर चुके हैं। वह रेस्ट इन पीस, एसओएस व ओयो शार्ट फिल्म में भी नजर आए थे। जनवरी माह में आशीष की दो फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

चार फीट के कद को कमजोरी नहीं, ताकत बनाया
आशीष सिंह ने साल 2012 से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अपने चार फीट के कद को उन्हाेंने कमजोरी नहीं माना। इसे ताकत मानकर आगे बढ़ते रहे। आशीष से आज नगर क्षेत्र के युवा प्रेरणा ले रहे हैं। आशीष भी इनका उत्साहवर्धन करने में पीछे नहीं रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed