फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Not even raise cash from ATM

एटीएम से नगदी का भी जुगाड़ नहीं

Mon, 26 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 26 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Not even raise cash from ATM

बवाल से आम जनता परेशान है। अगर उसे रुपयों की जरूरत

विज्ञापन
है तो एटीएम भी काम नहीं आ रहे हैं। अधिकतर एटीएम में सर्वर और नगदी न होने की समस्या से जूझ रहे हैं।

रविवार को सरायमीरा क्षेत्र के एटीएम का हाल देखा गया तो खराब निकला। तिर्वा क्रासिंग के सामने स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में लिंक न होने की समस्या से यह काम नहीं किया। यहां न तो नगदी निकली और न ही बैलेंस की जानकारी हो सकी। एसबीआई शाखा का मुख्य द्वार बंद था, जिससे एटीएम के पास जाना मुनासिब नहीं था।

रेलवे स्टेशन रोड के पास स्थित एटीएम भी सर्वर की समस्या से जूझ रहा था। यहां भी गंदगी का आलम दिखा। पुरानी कचहरी के सामने छोटी सी जगह में स्थित मनी स्पॉट का एटीएम जरूर काम कर रहा था, पर यहां रुपये निकालने वाला कोई नजर नहीं आया। यहां भी पर्चियां व गंदगी थी।

इन एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे दिखी। यूको बैंक के एटीएम का शटर बंद रहा। कोतवाली के ठीक सामने स्थित एचडीएफसी, केनरा समेत अन्य बैंकों के एटीएम के शटर रविवार को भी नहीं खुले। यही हाल शहर के बड़ा बाजार, लाखन तिराहा, मकरंदनगर आदि अन्य मोहल्लों में स्थित एटीएम का रहा।

कुछ में सुरक्षा गार्डों के न आने से तालाबंदी रही। बताते हैं कि एटीएम को सुरक्षा के मद्देनजर बंद किया ताकि उपद्रवी वहां कोई हरकत न कर सकें। उधार, शहर की बैंक शाखाएं बवाल से शुक्रवार को दोपहर एक बजे के बाद बंद करा दी गईं थीं। शनिवार व रविवार को अवकाश से शाखाएं नहीं खुलीं।

इससे लोगों को नगदी निकालने को भटकना पड़ रहा है। इस बाबत एलडीएम एके मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने कलक्ट्रेट मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया व एक अन्य एटीएम में नगदी भरवा दी थी, जिससे लोगों को दिक्कतें न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed