फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Non-bailable warrant issued on four including ex-chairman, Pradhan

Kannauj News: पूर्व चेयरमैन, प्रधान समेत चार पर गैरजमानती वारंट जारी

Fri, 07 Apr 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 07 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued on four including ex-chairman, Pradhan
कन्नौज। तिर्वा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रधान पुत्र विकास गुप्ता और भाजयुमो जिला महामंत्री आकाश गुप्ता समेत चार के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। गिरफ्तारी के लिए एडीजे/विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) ने एसपी को पत्र लिखा है। एडीजे/विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) नंद कुमार ने जारी किए पत्र में कहा है कि उनके न्यायालय में वाद संख्या 29/2023 राज्य बनाम विनोद गुप्ता आदि विचाराधीन है। धारा 392, 323 और 506 के तहत अभियुक्त विनोद गुप्ता, विकास गुप्ता व आकाश गुप्ता निवासी मोहल्ला आजाद नगर तिर्वा व शिवानिवासी बौद्धनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में हाजिर किया जाए। एडीजे ने सुनवाई के लिए 12 अप्रैल तारीख मुकर्रर की है। उन्होंने कहा है कि कई बार न्यायालय की ओर से समन जारी किए गए, लेकिन अब तक अभियुक्तगण पेश नहीं हुए हैं। दूसरी ओर पीड़ित व अधिवक्ता विकास गुप्ता उर्फ विजय कुमार निवासी कृष्णा नगर अहेर ने एसपी को पत्र दिया है। उसमें कहा है कि तिर्वा कोतवाली पुलिस आरोपितों से मिली हुई है। तिर्वा पुलिस को दूर रखते हुए अन्य जनपद की पुलिस को बुलाया जाए। गिरफ्तारी न करने को लेकर आईजीआरएस पर दर्ज कराई गई विकास गुप्ता की शिकायत के बाद उप निरीक्षक अजब सिंह ने निस्तारण किया है। उसमें कहा है कि अभियुक्तों के घर दबिश दी जा रही है, लेकिन वह फरार चल रहे हैं। उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed