{"_id":"a4fa4f2ebcd93c70781d993fddbab804","slug":"no-wires-on-poles-planted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे लगाए पर तार का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे लगाए पर तार का पता नहीं
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव चियासर में बिजली विभाग की लापरवाही
विज्ञापन
से खंभे शोपीस बने खड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खंभे गाड़ने के बाद
ठेकेदार ने दोबारा सुधि नहीं ली है।
चियासर के हरीबाबू अग्निहोत्री, विपिन वर्मा, पुष्पेंद्र शाक्य, रवि कुमार वर्मा, रुक्मणी देवी, रानी देवी, गीता देवी, मीना, अर्चना, पूनम सविता, अरुणा आदि का कहना है कि बिजली विभाग के ठेकेदार ने दिसंबर में पोल लगवाए थे। इसके बाद से काम बंद है। तार जल्द खिंचवाने का वादा हवाई साबित हो रहा है। बिजली विभाग के अफसर भी उदासीन हैं।
रामबाबू अंबेडकर, आदेश जाटव, रनवीर जाटव, मेघनाथ शाक्य, मुन्नू सिंह का कहना है कि चियासर गांव में में महर्षि च्यवन ऋषि का आश्रम है। गांव में बिजली न होने से मोबाइल तक चार्ज करने दूसरे गांव जाना पड़ता है। नेता व अफसर सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से जल्द विद्युतीकरण पूर्ण कराने व देरी कर रहे ठेकेदार व अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।