फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No recognition without CCTV

बिना सीसीटीवी नहीं मिलेगी मान्यता

Sun, 18 Jan 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 18 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
 No recognition without CCTV
पर्यटक आवास गृह में कुछ देर के लिए रुके कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने पत्रकारों के साथ की गई वार्ता में कहा कि विद्यालयों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य किया जा रहा है। नए बदलाव के तहत सीसीटीवी जिन विद्यालयों में नहीं होगा उनकी मान्यता नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा अगले शैक्षिक सत्र से पूरे प्रदेश के इंटर तक के विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का शासनादेश जारी किया जाएगा। इससे बोर्ड परीक्षाओं में नकलचियों को पकड़ने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की कोशिश है कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सके। शिक्षक के साथ अभिभावक भी अपने बच्चे पर पूरी निगाह रखें। यही छात्र आगे चलकर देश के कर्णधार बनेंगे। बच्चे जब नकल करके पास होंगे तो आगे प्रायोगिक परीक्षाओं में जीरो साबित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री से सीसीटीवी को लागू करने वाले प्रमुख सचिव को हटाए जाने के सवाल पूछे गए तो वह बचते नजर आए। इसे शासन का फैसला बताकर चुप्पी साध ली। मंत्री ने कहा कि मौसम ठीक हो जाने के बाद वह पूरे प्रदेश के कालेजों में आकस्मिक छापेमारी करेंगे। कन्नौज में भी तीन चार विद्यालयों में छापेमारी होगी।

इस मौके पर सदर विधायक अनिल दोहरे, सयुस के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक इंदरगढ़ क्षेत्र के त्रिलोकपुर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षा मंत्री ने प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षो के दौरान शिक्षा विभाग ने बेरोजगारी दूर करने के लिए करीब डेढ़ लाख भर्तियां निकाली हैं।


इनमें नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। अगले साल भी एक लाख के करीब भर्तियां निकलेंगी। अन्य राजनैतिक दल धर्म, संप्रदाय व जाति की राजनीति करते हैं। पर समाजवादी पार्टी सिर्फ विकास की बात करती है। इस मौके पर शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री श्रीकृष्ण यादव, हसेरन ब्लाक प्रमुख दिगंबर सिंह, सौरिख ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य मनीष यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शरद यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह वैस सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed