{"_id":"6165d7c58ebc3e62927c4938","slug":"no-clue-of-truck-laden-stolen-from-kotwali-mining-officer-sealed-in-overloading-kannauj-news-knp6579487172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली से चोरी मौरंग लदे ट्रक का सुराग नहीं, खनन अधिकारी ने ओवरलोडिंग में सील किया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली से चोरी मौरंग लदे ट्रक का सुराग नहीं, खनन अधिकारी ने ओवरलोडिंग में सील किया था
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। कोतवाली में खड़ा मौरंग से ओवरलोड ट्रक गायब हो गया। पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। इस ट्रक को खनिज अधिकारी ने सीज किया था।
कस्बे के इंदरगढ़ तिराहे के पास अवैध मौरंग मंडी लगती है। यहां झांसी, जालौन, हमीरपुर समेत अन्य जगहों से ट्रकों से मौरंग आती है। इसके बाद यहां बिक्री होती है। शनिवार सुबह खनन अधिकारी मनोज कुमार ने यहां 27 घन मीटर मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रक को सीज कर दिया था। यह कोतवाली में पुलिस की सुरक्षा में खड़ा था। रविवार रात ट्रक गायब हो गया। ट्रक बरामदगी के लिए पुलिस गैर जनपदों में दबिश भी दे रही है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
पुलिस सुरक्षा से गायब 30 ट्रकों का भी पता नहीं
तिर्वा कोतवाली से ट्रकों के गायब होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 30 जनवरी 2018 को एआरटीओ और खनन विभाग ने मौरंग से लदे 30 ट्रकों को सीज कर कोतवाली पुलिस को सौंपे थे। रात में यह सभी ट्रक अचानक गायब हो गए थे। इस मामले का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है।