फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No buses arranged before Diwali

दीवाली से पूर्व बसों का इंतजाम नहीं

Sat, 07 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 07 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
No buses arranged before Diwali
दीवाली पर यात्रियों को सफर में परेशानी से बचाने के लिए कन्नौज डिपो से एक
विज्ञापन
भी नई रोडवेज बस नहीं चलेगी। पहले की तरह डिपो से 32 बसें कई मार्गों के लिए चलती रहेंगी।

ज्ञात हो कि बाहर रहने वाले लोग त्योहारों पर अपने घरों के लिए रवाना होते हैं। निजी एवं सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले लोगों की भीड़ इन त्योहारों पर बढ़ जाती है। वीवीआईपी जिले के रोडवेज बस डिपो में अब तक ऐसी कोई सूचना नहीं कि यहां से किसी भी मार्ग पर कोई नई बस चलेगी।

नई बस न चलने से यात्रियों को खासी मुसीबतें झेलनी पड़ेंगी। संभावना व्यक्त की जा रही कि आठ से 14 नवंबर तक नई दिल्ली से कानपुर रोड पर जरूर पांच-छह बसें बढ़ाई जा सकतीं हैं। फिलहाल डिपो से 32 बसों का संचालन सांडी-दिल्ली, हरपाल-दिल्ली, बरुआघाट-दिल्ली, जाजामऊ-दिल्ली, ठठिया, रसूलाबाद, कन्नौज व दिल्ली के मध्य होगा।

कन्नौज से 20 गाड़ियां दिल्ली के लिए चलतीं हैं। इसके अलावा अन्य डिपों से 200 रोडवेज बसें कन्नौज होकर निकलतीं हैं। त्योहार में इनमें भी भीड़ मिलती है, जिससे बस स्टाप से यात्रियों को बैठने के लिए जगह नहीं मिलती है। उधर, दबंगई एवं डग्गामार वाहनों से रोडवेज बसें बंद हो जाती हैं।

केंद्र प्रभारी का कहना है कि एक बस सेवा तिर्वा, बिधूना, भर्थना होते हुए इटावा तक थी। करीब एक साल पहले डग्गामार वाहन चालकों व एजेंटों ने बस चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह बस बंद हो गई। मारपीट का मुकदमा भी कोर्ट में विचाराधीन है।

कन्नौज बस स्टाप से तिर्वा मार्ग से होती हुई औरैया तक रोडवेज बस शाम पांच बजे निकल जाती है। उसके बाद एक भी रोडवेज औरैया मार्ग पर नहीं है। बसें न होने की वजह से मैजिक व टेंपो चालकों की चांदी हो जाती है। टेंपो चालक दिन में 10 रुपये तो मैजिक चालक 15 रुपये लेते हैं। रात के समय इनका किराया 20-30 रुपये तक हो जाता है।

यह दिक्कत शाम सात बजे हर रोज होती है। उधर, मंगलवार व गुरुवार को गोरखपुर-बांबे के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनें चलतीं हैं। करीब एक महीने पहले ही यह गाड़ियां शुरू हुई हैं। रेलवे सूत्रों का कहना है कि इनका किराया बहुत अधिक है। इनमें जनरल डिब्बे ही नहीं हैं।

कभी-कभी रिजर्वेशन में भी दिक्कत आती है, इसलिए किराया सही ढंग से नहीं दिखता है। वहीं दूसरी ओर त्योहार पर कोई नई ट्रेन चलाने का आदेश भी कन्नौज स्टेशन नहीं नहीं आया है। रिजर्वेशन में भी प्रतीक्षा सूची चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed