{"_id":"805130f5e75c1fef9e9888dc051a88d0","slug":"no-bell-will-play-a-run-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई चलाएगा कार तो कोई बजाएगा घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई चलाएगा कार तो कोई बजाएगा घंटी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए 57 तरह के चुनाव चिन्हों की सूची
विज्ञापन
जारी कर दी गई। नामांकन पत्रों की जांच व पर्चा वापसी के बाद चुनाव चिन्हों
का वितरण किया जाएगा। उधर, मंगलवार को छठ पूजा का सार्वजनिक अवकाश होने के
बावजूद निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी जरूरी काम निपटाते रहे।
निर्वाचन आयोग से जो नमूना बैलेट पेपर आया है, उनमें सबसे पहला चुनाव चिह्न अनाज ओसाता हुआ किसान है। इसके बाद इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरम बोर्ड, कोट, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबिल लैंप, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़।
पत्तियां, पहिया, बिजली का खंभा, बिजली का बल्ब, बेंच, बैलगाड़ी, भवन, भुट्टा, मोटर साइकिल, मोमबत्ती, लिफाफा, वायुयान, हथौड़ा, आइसक्रीम, आलमारी, ऊन का गोला, कंघा, गुब्बारा, टमाटर, दीवार घड़ी व प्रेशर कुकर समेत 57 चुनाव चिन्ह घोषित किए जा चुके हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए इनसे अलग चिह्न होंगे।
इस बाबत रिटर्निंग आफीसर राजेश बघेल ने बताया कि 20 नवंबर को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। उस दिन स्वयं प्रत्याशियों को आना होगा। उनसे हस्ताक्षर लिए जाएंगे। उधर, शासन ने मंगलवार को छठ पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।
पंचायत चुनाव की वजह से निर्वाचन कार्यालय में इसका असर नहीं दिखा। यहां के कर्मी जरूरी काम निपटाते रहे। मतदाता सूची दुरुस्त होती रहीं। कन्नौज सदर के नायब तहसीलदार रामकरन वर्मा भी लेखपाल व कानूनगो के साथ मतदाता सूची में घटे, बढ़े व संशोधित हुए नामों को अंतिम रूप देते रहे।
वहीं नामांकन में लगने वाली मतदाता सूची लेने के लिए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ भी कार्यालय में लगी रही। लखनऊ निर्वाचन कार्यालय से आने वाली डाक भी संबंधित अफसरों को भेजी गई। उधर, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर नामांकन दाखिल करने वालों की अंतिम दिन भीड़ उमड़ी। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक भी आए।
चौपहिया वाहन, बाइक व ट्रैक्टर-ट्रालियों से भरकर आए ग्रामीणों की वजह से तिर्वा मार्ग, तिर्वा क्रासिंग व ब्लॉक वाले मार्ग पर कई बार जाम लगा। ब्लॉक के बाहर समर्थकों ने प्रत्याशियों के पक्ष में कई बार नारेबाजी भी की। भीड़ जब ब्लॉक के मुख्य गेट के पास पहुंच गई तो वहां तैनात पीएसी व पुलिस ने भीड़ को लाठियां पटक कर खदेड़ा।
कई बार तो बाइक आदि की हवा भी पुलिसकर्मियों ने निकाल दी। भीड़ ज्यादा होने से ग्रामीण फुटपाथ पर भी बैठे रहे। आसपास कई दोपहिया व चौपहिया वाहन भी खड़े रहे।