फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nireekshan mein mobail chalaatee mileen sahaayak adhyaapak, vetan roka

निरीक्षण में मोबाइल चलाती मिलीं सहायक अध्यापक, वेतन रोका

Sat, 12 Oct 2019 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
nireekshan mein mobail chalaatee mileen sahaayak adhyaapak, vetan roka
कन्नौज। बीएसए ने शुक्रवार को अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय नजरापुर का औचक निरीक्षण किया। यहां सहायक अध्यापक मोबाइल चलाती मिलीं। इस पर उन्होंने वेतन रोकने का आदेश दिया है। निरीक्षण के दौरान बच्चे इधर-उधर घूमते मिले। पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या के हिसाब से उपस्थिति कम मिली। बीएसए ने अव्यवस्थाओं पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस दिया है।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय नजरापुर का निरीक्षण किया। सहायक अध्यापक प्रिया त्रिपाठी व्हाट्स एप व फेसबुक पर मशगूल थीं। छात्र परिसर में इधर-उधर घूम रहे थे। प्रधानाध्यापक नीरा चौधरी स्कूल में मौजूद थीं। बच्चों में अनुशासन दिखाई नहीं दे रहा था। पंजीकृत 179 छात्र-छात्राओं में से 73 ही मौजूद थे। बीएसए ने सहायक अध्यापक के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में पंजीकृत 138 छात्र-छात्राओं में 47 उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार से बीएसए ने स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए ने छात्रों की उपस्थिति के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितता में प्रधानाध्यापक निलंबित
विकास खंड गुगरापुर के प्रधानाध्यापक को वित्तीय अनियमितता में निलंबित कर दिया गया है। बीईओ राजेश कुमार की आख्या पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि बीईओ ने पिछले दिनों उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर का निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया कि प्रधानाध्यापक का बच्चों के प्रति व्यवहार सही नहीं है। विद्यालय में फल वितरण सहित अन्य कार्यों में वित्तीय अनियमितता पाई गई। इसकी जांच कराई जा रही है। प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed