फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ninth of 12 days in the village dark

रनवां गांव में 12 दिन से अंधेरा

Sat, 06 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 06 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ninth of 12 days in the village dark
रनवा में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड तालग्राम के रनवां में 12 दिन से फुंके ट्रांसफार्मर के कारण गांव में अंधेरा है। नलकूप बंद है। वीआईपी जिले में 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का फरमान भी बेअसर साबित हो रहा है। कई दिन से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का शनिवार को सब्र टूट गया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी अमरपाल, मुखिया, पवनपाल, मुकेश, वीरपाल, शशि मोहन, रूपेश, प्रमोद, पिलखराम, सौरभ, राजू, विमल, गौरव, सुनील, दुर्गेश आदि ने फुंके ट्रांसफार्मर के न बदले जाने पर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि 12 दिन पहले 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिसकी शिकायत उपकेंद्र में जाकर की थी, लेकिन कोई कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलने नहीं आया। जिससे नलकूप भी ठप हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्रधान धनीराम का कहना है कि शीघ्र ट्रांसफार्मर न बदला गया तो बिजली अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed