फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nine crore statue of Ramlala stolen

Kannauj News: रामलला की नौ करोड़ की मूर्ति चोरी

Thu, 01 Dec 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nine crore statue of Ramlala stolen
गुरसहायगंज। गंगा किनारे स्थित खरगापुर आश्रम से चोरों ने रात को रामलला की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली। मूर्ति की कीमत नौ करोड़ बताई जा रही है। सुबह मूर्ति चोरी की जानकारी मिलते ही भक्तों की भीड़ जुट गई। वारदात को लेकर भक्तों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चौकी नौरंगपुर में गंगा सदियों पुराना खरगापुर आश्रम है। आश्रम में नौ किलो वजन की अष्टधातु निर्मित रामलला की मूर्ति स्थापित थी। बुधवार की रात चोरों ने आश्रम को निशाना बनाते हुए रामलला की मूर्ति चोरी कर ली। मंदिर के महंत हरी दास ने कोतवाली पुलिस को मूर्ति चोरी की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि शाम को पूजा भजन आरती के बाद वह और चार अन्य लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। इसके बाद चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। मूर्ति कई सदियों पुरानी है। जिसकी कीमत करीब नौ करोड़ के आसपास है। घटना को लेकर स्थानीय भक्तों में आक्रोश है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर मूर्ति बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed