{"_id":"3748b1e7cc008ae995dc56e0be1e9249","slug":"new-kiran-brought-peace-in-12-couples-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नई किरण’ 12 दंपति के जीवन में लाई सुख-शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नई किरण’ 12 दंपति के जीवन में लाई सुख-शांति
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू विवादों के निस्तारण को लेकर बनाई गई नई किरण में हुए समझौतों से खुश एक दर्जन से अधिक दंपति की हकीकत जांचने को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णायक मंडल ने दंपतियों से वार्ता कर हकीकत पता की। बाद में उन्हें पुरस्कार देकर विदा किया।
शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार में नई किरण योजना के सेमिनार पर होली मुहल्ला निवासी सूरज प्रकाश पत्नी अभय सिंह व कचहरी टोला निवासी गीता पत्नी अमित कुमार राजपूत, गुखरू निवासी सीता पत्नी गिरजा शंकर, बजरिया शेखाना निवासी शबाना बेगम पत्नी मुर्सलीन, नगला वीरभान सौरिख निवासी सुनीता पत्नी प्रवीन उर्फ पिंटू, मुहल्ला अशोक नगर तिर्वा निवासी शबाना पत्नी लईक, जसपुरापुर सरैंया थाना तिर्वा निवासी पिंकी पत्नी अवधेश कुमार द्विवेदी, लालदरवाजा घटियाघाट रोड फर्रुखाबाद निवासी अंजू पत्नी रामवीर, समधन गुरसहायगंज निवासी फरजाना पत्नी यूसुर्फ उर्फ राजू समेत एक दर्जन दंपति कार्यक्रम में पहुंचे।
सबसे पहले निर्णायक मंडल ने दंपति को एक साथ रहने के गुर बताए। बाद में एक-एक जोड़े को खड़ा कर सुलह-समझौते के बाद घर की स्थिति के बारे में पूछा। एक महिला ने पति पर कभी-कभी शराब पीने का आरोप लगाया। इस पर निर्णायक मंडल ने कहा कि पीने के बाद हंगामा या मारपीट तो नहीं करता। इस पर महिला ने ऐसा होने से मना कर दिया। बाद में पुलिस अधीक्षक के निर्र्देश पर सभी जोड़ों को बुलाकर एक-एक डिनर सेट का गिफ्ट भेंट किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद एसपी की तरफ से निर्णायक मंडल एएसपी सुभाष शाक्य, एनसी टंडन, जेएन यादव, मो. नईम खान, नीलम चौहान, मेहराज बानो, मकबूल हसन व महिला सिपाही विमला को एक-एक शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। बाद में निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों ने एसपी एके जैन को कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर शील्ड देकर सम्मानित किया।