{"_id":"68165d4dbfadbb772b037002","slug":"new-eo-has-taken-charge-kannauj-news-c-214-1-knj1007-129558-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नए अधिशासी अधिकारी ने संभाला पंचायत का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नए अधिशासी अधिकारी ने संभाला पंचायत का प्रभार
विज्ञापन
तिर्वा। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को गुरसहायगंज नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया। गौरतलब है कि पूर्व अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित का स्थानांतरण शासन द्वारा हरदोई की कछौना नगर पंचायत में कर दिया गया है।
प्रभार ग्रहण समारोह के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार का बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी सभासदों और नगर पंचायत के कर्मचारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नए ईओ का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने पदभार संभालने के बाद कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में जो भी विकास कार्य लंबति हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाएगा। साथ ही कस्बे में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, नियमित छिड़काव कराने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा और नगर की समृद्धि व स्वच्छता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी की इस घोषणा से कस्बे के लोगों में उम्मीद की किरण जगी है कि अब विकास कार्यों में गति आएगी और नगर की स्थिति में सुधार होगा।