फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nephew robbed in contractors house in Shivaji Nagar

शिवाजी नगर सरायमीरा में भतीजे को बंधक बना ठेकेदार के घर लूट

Sun, 24 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
nephew robbed in contractors house in Shivaji Nagar
कन्नौज। घर में अकेले मौजूद किशोर को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों की ज्वैलरी और नगदी पार कर दी। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने निरीक्षण कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कानपुर के थाना चौबेपुर के गांव छप्पन निवादा उत्तरीपूरा निवासी नितेश कुमार ने करीब पांच साल पहले शहर के शिवाजी नगर सरायमीरा में मकान बनवाया था। यहां उसकी पत्नी बच्चे और 16 वर्षीय भतीजा आलोक रहता है। नितेश लखनऊ में ठेकेदारी पर जेसीबी चलवाता है। लॉकडाउन के चलते वह लखनऊ में है। इधर 21 मई को पत्नी बच्चों के साथ छप्पन निवादा चली गई। घर में भतीजा आलोक अकेला रहता है। शनिवार रात करीब 12 बजे घर में कुछ बदमाश घुस गए।
विज्ञापन

एक कमरे में सो रहे आलोक को पकड़ कर दो बदमाशों ने पीट दिया। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। कमरे की अलमारी तोड़कर बदमाशों ने एक लाख 75 हजार नगदी और करीब पांच लाख के आभूषण पार कर भाग निकले। लूट में शामिल बदमाशों की कुल संख्या आलोक नहीं बता सका। सुबह आलोक ने चाचा नितेश को फोन कर लूट की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक और सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के साथ पूछताछ के लिए आलोक को कोतवाली ले आए। कोतवाल ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि करीबी व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। जल्द खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed