{"_id":"57f2a1ac4f1c1b893226fbb6","slug":"nephew-of-former-head-of-post-in-charge-of-the-dispute-invoices","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी से विवाद में पूर्व प्रधान के भतीजा का चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी प्रभारी से विवाद में पूर्व प्रधान के भतीजा का चालान
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
गांव में कटिया डालने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर चौकी लाई। एक पक्ष को धमकाने पर वह चौकी प्रभारी से उलझ गया। इससे उसकी पुलिस ने पिटाई कर दी। बाद में चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को शांति भंग में एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जेवा में कटिया डालने पर पूर्व प्रधान के भतीजे राजीव सिंह चंदेल व दूसरे पक्ष के राजवीर सिंह का विवाद हो गया। हंगामा सुनकर राजीव पक्ष के रूप सिंह व जितेंद्र सिंह व राजवीर सिंह पक्ष के देवपाल व मानसिंह आ गए। सूचना पर जलालपुर चौकी प्रभारी सत्यदेव सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस को आया देख चार लोग भाग निकले। पुलिस ने राजीव सिंह व राजवीर सिंह को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
दोनों को जलालपुर पनवारा पुलिस चौकी लेकर आए। चौकी में दारोगा ने राजीव सिंह चंदेल को डांटा तो वह चौकी प्रभारी से उलझ गया। इस पर चौकी प्रभारी ने उसकी पिटाई कर दी और दोनों को कोतवाली भेज दिया। बाद में चौकी प्रभारी ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
उधर कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार का कहना है कि चौकी प्रभारी के डांटने पर पूर्व प्रधान का भतीजा अंगुली उठाकर बात करने लगा। इस पर चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बंद कर दिया। बाद में शांतिभंग में चालान कर दिया गया। चौकी प्रभारी के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है।