{"_id":"82850fc4c482f217f3788b65f80b988c","slug":"nephew-aunt-died-in-mourning-the-death-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे की मौत के सदमे में चाची की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे की मौत के सदमे में चाची की जान गई
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
भतीजे की मौत के बाद सांत्वना देने आई चाची की भी
विज्ञापन
सदमे के चलते मौत हो गई। एक साथ दो शवों को देखकर माहौल गमगीन हो गया। उधर,
औरैया जिले में रविवार को ट्रक व लोडर की हुई टक्कर से मियांगंज गांव के
पांच लोगों समेत छह की मौत से पूरा जिला गमगीन हो गया। सोमवार को परिजनों
को ढांढस बंधाने के लिए कई जनप्रतिनिधि पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी रिटायर्ड फौजी सलमत अली की रविवार को औरैया जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी पाकर मृतक फौजी की चाची पोसीरा बेगम (60) पत्नी नन्हें निवासी गांव कर्री जनपद इटावा अपने परिजनों के साथ सोमवार की दोपहर 12 बजे फौजी के घर पहुंची।
भतीजे की मौत का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकी कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बाद में परिजन उसके शव को भी अपने घर ले आए। घर में मौजूद दो-दो शवों को देख पूरे मोहल्ले में गम का माहौल छा गया। देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।
उधर, मियांगंज गांव परिजनों को ढांढस बंधाने कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने मियागंज गांव पहुंचकर परिजनों को बताया कि सीएम अखिलेश यादव ने राहत कोष से हादसे में शिकार हुए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
ज्ञात हो कि औरैया जिले से वापस आते समय रविवार को शिवशंकर पुत्र भगवानदीन, मीना पत्नी रामकुमार, रामकुमार पुत्र सूरज कुमार, आरती पत्नी राम सिंह, तानवी पुत्री राम सिंह निवासीगण मियागंज व शराफत अली पुत्र इसरार निवासी किदवई नगर गुरसहायगंज की मौत हो गई थी।
सपा पदाधिकारियों ने मामले से सीएम अखिलेश यादव को अवगत कराया। उन्होंने हादसे का शिकार हुए सभी के परिजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार की ओर से उनको हर मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
कहा कि इस हादसे के जो लोग शिकार हुए हैं, यदि उनके नाम जमीन होगी तो उनको किसान बीमा दुर्घटना योजना से पांच-पांच लाख रुपये की मदद दिलाई जाएगी।