फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Neighbors will monitor the location of doctors

डाक्टरों की लोकेशन पर नजर रखेंगे पड़ोसी

Sat, 13 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 13 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Neighbors will monitor the location of doctors
Doctor

सत्ता बदली तो कई नए शासनादेश भी जारी होने लगे, जिनसे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। हाल ही में एक नया शासनादेश जिले के स्वास्थ्य महकमे को मिला है। नए शासनादेश के तहत पीएचसी के पड़ोस में रहने वाले किसी जिम्मेदार व्यक्ति को वालंटियर बनाया जाएगा, जिसका मोबाइल नंबर महानिदेशालय को भेजा जाएगा। वालंटियर से डॉक्टर के आने और जाने की पूरी जानकारी मांगी जाएगी। जिससे समय पर न आने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन


डॉक्टरों के समय से स्वास्थ्य केंद्र पर न पहुंचने और प्राइवेट प्रैक्टिस करने की तमाम शिकायतें व एक जगह काम करते हुए किसी दूसरे जगह भी अपनी संबद्धता बनाए रखने की जैसी तमाम शिकायतें योगी सरकार को मिलीं। अब इन पर लगाम कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, अफसर व डॉक्टरों पर सीधी नजर रखने के लिए बनाए गए वालंटियर से सीधे फोन पर बात करेंगे। ये वालंटियर फोन पर स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, सुविधाओं और असुविधाओं के बारे में भी शासन को जानकारी देंगे।
विज्ञापन


इस संबंध प्रभारी सीएमओ डॉ. एके पचौरी ने बताया कि सभी वालंटियरों की सूची शासन को भेज दी गई है। लिस्ट में पीएचसी के पास के व्यक्ति का नंबर और उसका पूरा ब्यौरा शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सअप से भेजेंगे फोटो
शासनादेश में पीएचसी कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे रोज एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ को तीन फोटो भेजेंगे, जिनसे पीएचसी का हालात का पता चल सकेगा। पहले फोटो में सभी कर्मचारी पीएचसी के मेन गेट पर खड़े होंगे, दूसरी फोटो में पीएचसी के कमरों की स्वच्छता का हाल दिखाया जाएगा और तीसरी में वहां मौजूद चिकित्सीय सुविधाओं की फोटो होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed