{"_id":"237dbce418734e5063ed199211966eaa","slug":"neha-won-the-wrestling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा की नेहा ने दिल्ली की शिवानी को पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा की नेहा ने दिल्ली की शिवानी को पटका
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलारपुर चौराहा कुटिया पर रविवार को विराट दंगल का आयोजन हुआ। इस दौरान बाहरी प्रदेशों व आसपास से जिलों से आए पहलवानों ने अपने दांव, पेंचों से विरोधियों को धूल चटाई। महिला पहलवानों की कुश्ती में मथुरा की नेहा ने बाजी मार ली। जीतने वाले पहलवानों को 11 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक का नकद इनाम बांटा गया।
कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नेता प्रीतू कटियार व हसीब हसन ने किया। इस दौरान सबसे पहली कुश्ती महिला पहलवान दिल्ली की शिवानी व आगरा की नेहा के बीच हुई। काफी देर तक चली इस कुश्ती में नेहा विजयी रहीं। कानपुर के पहलवान इमरान ने रायबरेली के राकेश को पटकनी दी।
जबकि सच्चा पहलवान पंजाब व शेरा पहलवान मेरठ के पहलवानों के बीच कई बार कुश्ती कराई गई, लेकिन यह कुश्ती बराबर पर छूटी। दिल्ली के सोमवीर ने पंजाब के रामवीर को पटकनी देकर धूल चटा दी। इसमें निर्णायक की भूमिका ब्रजेश पहलवान ने निभाई। इस मौके पर शैलू कटियार, रामआसरे, मन्ना यादव, नीलू कटियार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।