फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Negligence at work in Gugrapur, Haseran

Kannauj News: गुगरापुर, हसेरन में काम पर लापरवाही

Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Negligence at work in Gugrapur, Haseran
कन्नौज। बारिश के मौसम में गांव-गांव पसरी गंदगी और उसके संक्रमण से होने वाले बीमारी को काबू करने में लापरवाही सामने आई है। इसके लिए चलाए जा रहे संचारी अभियान के तहत गुगरापुर, हसेरन और जलालाबाद ब्लॉक में लापरवाही मिलने पर डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित अफसरों को लापरवाही छोड़ काम में तेजी लाने को कहा है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा की। उन्होंने गुगरापुर, हसेरन, जलालाबाद में संचारी रोग अभियान के अंतर्गत काम में बरती जा रही शिथिलता पर नाराजगी जताई। अभियान में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के अन्तर्गत कृषि विभाग कन्नौज सिटी, जलालाबाद, गुगरापुर में माइक्रोप्लान पर विशेष ध्यान देकर कार्य में गति लाए। कहा कि आई फ्लू ट्रेन्ड में है इसके रोकथाम के लिए व्यापक रणनीति के साथ ही जागरूकता के कार्यक्रम किए जाएं। उन्होंने कहा कि गुगरापुर, हसेरन, एमओआईसी दस्तक अभियान की प्रगति पर विशेष ध्यान दें। कुपोषित बच्चों की निगरानी रखी जाए। फाइलेरिया की दवाई 10 अगस्त 2023 से 28 अगस्त 2023 तक खिलाई जायेगी। गांव में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मदद से फाइलेरिया की दवाई खिलायेगी। इसके साथ ही फाइलेरिया की दवा मदरसों में भी खिलाई जाएगी। बैठक में सीडीओ आरएन सिंह, प्रभारी सीएमओ डीडीओ, बीएसए आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



---------------
नगर क्षेत्र में साफसफाई पर जोर

डीएम ने नगर निकायों को निर्देश दिया कि संचारी रोग नियंत्रण के अन्तर्गत साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करें। दूषित जल की वजह से बीमारियां अधिक फैलती हैं। इसलिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत पानी की टंकी की सफाई व नाले, नालियों की सफाई अभियान चलाकर कराई जाए। बिल्चिंग पाउडर आदि का छिड़काव अभियान चलाकर कराया जाए। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहा कि नगरीय क्षेत्रों में कचड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता के कार्यक्रम व बड़े नालों की साफ-सफाई बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर कराई जाए। जलभराव नहीं होवा चाहिए। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचने के लिए गमलों, कूलर, रखे हुए टायर में पानी भर जाए, तो उसे तुरंत निकाल लें। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढककर रखें। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। संक्रामक रोगों के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed