{"_id":"67df0f50799521427407c7bf","slug":"nawab-singh-yadav-will-stay-in-solitary-confinement-in-banda-jail-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-127357-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बांदा कारागार की एकांत बैरक में रहेगा नवाब सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बांदा कारागार की एकांत बैरक में रहेगा नवाब सिंह यादव
Sun, 23 Mar 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। शासन के आदेश पर दुष्कर्म व गैंगस्टर के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब सिंह यादव को बांदा व नीलू को कौशांबी जेल स्थानांतरित किया गया। शनिवार को सुरक्षा में दोनों भाइयों को अलग-अलग वाहनों से जिला जेल से निकालकर रवाना किया गया है।
उधर, बांदा जेल के अधिकारियों का कहना है कि नवाब ने जेल आने के बाद कुछ नहीं खाया सिर्फ नीबू पानी पीया है। नवाब की सुरक्षा में चार कांस्टेबल लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के जरिए कड़ी निगरानी की जा रही है।
सदर कोतवाली के गांव अड़ंगापुर निवासी पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब सिंह यादव व भाई नीलू यादव को किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दोनों भाइयों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट सदर कोतवाल कपिल दुबे ने दर्ज की थी।
विज्ञापन
डीएम शुभ्रांत शुक्ल के आदेश पर 21 दिसंबर 2024 को पुलिस ने ब्लाॅक प्रमुख भाइयों का होटल, स्कूल व कॉलेज सील कर दिया था। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर के मुकदमे में उनकी जमानत नहीं हुई है।
नवाब सिंह की जमानत गैंगस्टर कोर्ट से खारिज कर दी गई थी। सुबह कोतवाल कपिल दुबे फोर्स के साथ जिला जेल पहुंचे। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब को जेल से निकालकर बांदा की जिला जेल के लिए भेज दिया गया। इसके बाद भाई नीलू यादव को कौशांबी जिला जेल के लिए भेजा गया। सीओ सिटी कमलेश कुमार का कहना है कि शासन के आदेश पर प्रशासनिक आधार पर गैंगस्टर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख भाई नवाब व नीलू यादव को जिला जेल से बांदा व कौशांबी जिला कारागार के लिए स्थानांतरित किया गया है।
वज्र वाहन के आगे व पीछे स्काॅर्ट लगाकर भेजे गए : गैंगस्टर भाई नवाब व नीलू यादव को जिला जेल से स्थानांतरित करने की सूचना को गोपनीय रखा गया। अधिकारियों ने जिला जेल अनौगी को छावनी में तब्दील कर दिया। इसके बाद जेल प्रशासन के साथ पुलिस ने दोनों भाइयों को जेल से अलग- अलग भेजा गया।