फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Naushad Ali BSP to contest by-election from Hamirpur

नौशाद अली बसपा से हमीरपुर से लड़ेंगे उपचुनाव

Thu, 29 Aug 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Naushad Ali BSP to contest by-election from Hamirpur
नौशाद अली। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बसपा सुप्रीमो मायावती ने नौशाद अली पर विश्वास जताते हुए उन्हें हमीरपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। इसकी जानकारी पर कन्नौज में उनके समर्थक झूम उठे। उनके तिर्वा क्रासिंग स्थित आवास पर देर शाम बड़ी संख्या में समर्थक इकट्ठे हुए। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

नौशाद अली के छोटे भाई मुकद्दर अली ने बताया कि भाई ने वर्ष 1889 में बसपा में ब्लाक अध्यक्ष पद से राजनीति की शुरुआत की थी। वह विधानसभा क्षेत्र संयोजक, जिला सलाहकार व जिलाध्यक्ष रहे। वर्ष 1997 में बसपा शासनकाल में उन्हें जेल विजिटर की जिम्मेदारी मिली। वर्ष 2003 में कानपुर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में कोआर्डिनेटर की भूमिका निभाई। 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती का ओएसडी बनाया गया। बसपा शासनकाल में अल्पसंख्यक आयोग के करीब दो वर्ष तक अध्यक्ष रहे। 2009 से 2015 मई तक एमएलसी रहे। वर्ष 2013-14 में दिल्ली का प्रदेश प्रभारी बनाया गया। बसपा के संगठन में प्रदेश के जोनल कोआर्डिनेटर रहे। लोकसभा चुनाव के दौरान कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी निभाई। वह मौजूदा समय में गोरखपुर, आजमगढ़, बनारस मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बुधवार को टिकट की घोषणा के बाद उनके निवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य जिला प्रभारी राम सिंह गौतम, तकदीर अली, अमर सिंह जाटव, बादाम सिंह दोहरे, पंकज पाल, रामप्रकाश दोहरे, अमर सिंह फौजी, इखलाक अली, अंसार अली, नसीम खां, दिलीप दोहरे, शकील अहमद, अतीक खां, हनीफ हुसैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों के हर सुख-दुख में होते शामिल
नौशाद अली मूल रूप से जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित अहमदपुर रौनी के निवासी हैं। यहां ही वह पले-बढ़े हैं। शिक्षा शहर के केके इंटर कालेज से पूरी की है। स्नातक शहर के पीएसएम डिग्री कालेज से किया। वह इतने बड़े ओहदे पर पहुंचने के बाद गांव व शहर के लोगों को नहीं भूले। कन्नौज आने के दौरान वह अपने गांव जरूर जाते हैं। सभी के सुख-दुख में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed