फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " Nature will not be delivered from the punishment of sin '

‘पाप करने से बचे नहीं तो कुदरत देगी सजा’

Fri, 29 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 29 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
" Nature will not be delivered from the punishment of sin '

मोहल्ला बजरिया में ठाकुरद्वारा मंदिर के पास मैदान

विज्ञापन
में बाबा जयगुरुदेव के सत्संग का आयोजन किया गया। प्रवचन करते हुए संतों ने कहा कि पाप से बचें, नहीं तो कुदरत सजा देगी।

लखनऊ से आए संत रामशंकर पाल ने कहा कि लोगों को कुदरत की सजा से बचने को पाप से कोसों दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही हर मनुष्य को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शाकाहारी होना चाहिए। कानपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमकांत पाल, राजेश राजपूत, पंकज यादव, कृष्ण स्वरूप सविता आदि ने भी प्रवचन से विश्व कल्याण की कामना की।

दिल्ली में 20 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय सत्संग में शामिल होने का भी लोगों से आह्वान किया गया। मोहल्ला बजरिया निवासी प्रहलाद हलवाई और रविशंकर गुप्ता सहित तमाम लोगों के सहयोग से सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जबर सिंह, लल्लू गुप्ता, श्रीपाल सिंह, जयकुमार, रामप्रकाश, राकेश गुप्ता, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed