{"_id":"ede8b7f840d00f7a50ea9930c82920b2","slug":"nalanda-house-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं में नालंदा हाउस अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं में नालंदा हाउस अव्वल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्भावना संदेश, आतिशबाजी, आसमान की ओर जाते हुए
विज्ञापन
रंगबिरंगे गुब्बारे, बैंड की सुरीली तान के साथ सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी की
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय
लॉन बाल्स खिलाड़ी मनुकुमारी पाल ने सभी खिलाड़ियों को मेडल तथा प्रशस्ति
पत्र प्रदान किए।
तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में कई स्पर्धाओं के अंतर्गत नालंदा हाउस ने सर्वाधिक 13 स्वर्ण, 10 रजत और नौ कांस्य पदक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12 स्वर्ण, 11 रजत और आठ कांस्य पदक के साथ तक्षशिला हाउस को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इस मौके पर मनु कुमारी पाल ने कहा कि हमें हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि हारजीत की पहली सीढ़ी होती है। संस्था के चेयरमैन प्रदीप प्रधान ने मनु पाल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में रिले रेस आकर्षक का केंद्र रही।
बालिकाओं की प्रतियोगिता में तक्षशिला हाउस, काशी व उज्जैन को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि बालकों में उज्जैन हाउस प्रथम, काशी को द्वितीय व नालंदा हाउस को तृतीय स्थान मिला। भाला फेंक में अभयकांत मिश्रा पहले, फैजल इबरत अली दूसरे व मोहित सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में तक्षशिला को हराकर नालंदा हाउस ने खिताब जीत लिया। खो-खो के कड़े मुकाबले में नालंदा हाउस में काशी हाउस को हराकर जीत हासिल की। समापन समारोह में प्रशासिका सुधा प्रधान ने कहा कि खेल लोगों के बीच आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाने का सशक्त माध्यम होते हैं।
प्रधानाचार्य जिम थॉमस ने कहा कि खेलों में मुख्य बात प्रतिस्पर्धा है, जीत नहीं। अंत में तक्षशिला हाउस से सृष्टि चौहान और नालंदा हाउस से राहुल कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी प्रदान की। राम यादव व सांभवी दुबे के संचालन में हुए कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य लिली कुटी, अमित शुक्ला, देवेश दीक्षित, पवन राठौर, रनवीर सिंह, श्रीजीत, बृजेश कुमार दीक्षित, शोभा दुबे, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।