फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nahi mila depa ka sav

पांचवें दिन भी नहीं मिला दीपा का शव

Sat, 08 Aug 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
nahi mila depa ka sav
गुरसहायगंज। काली नदी के तेज बहाव के चलते पांचवें दिन भी दीपा का शव नहीं मिला। पूरे दिन एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी। इसके बाद भी टीम के हाथ निराशा लगी।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव गंगागंज गुरौली में प्रेम प्रसंग को लेकर सर्वेश ने अपने भाई कमलेश के साथ बेटी दीपा की दो अगस्त को गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद काली नदी में शव फेंक दिया था। घटना के बाद से पुलिस और गोताखोरों के अलावा लखनऊ से आई एसडीआरएफ टीम के जवान दीपा का शव काली नदी में ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक शव नहीं मिला है। शनिवार को भी टीम ने घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर तक की काली नदी को खंगाला। दोपहर में तेज धूप से बचने के लिए जवान छाता लगाकर अभियान चलाते रहे। लगातार पांचवें दिन चले इस अभियान के बाद भी दीपा का शव नहीं मिला। ऐसे में अब पुलिस का मानना है कि दीपा की हत्या कर उसका शव कहीं जमीन में दबाया गया है। आरोपी पिता और चाचा गुमराह कर रहे हैं। दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि यदि नदी में शव नहीं मिला तो अधिकारियों को इस बारे में बताया जाएगा और उनके निर्देश पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed