{"_id":"5a1f007c4f1c1b71548c0324","slug":"murder-at-several-places-on-fake-vote-in-gurasahyganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरसहायगंज में फर्जी मतदान पर कई स्थानों पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरसहायगंज में फर्जी मतदान पर कई स्थानों पर मारपीट
kannauj
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज में बवाल के बाद भीड़ पर लाठियां चलाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गुरसहायगंज (कन्नौज)। फर्जी मतदान को लेकर कई स्थानों पर जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान हंगामा और मारपीट करने वाले आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। इन घटनाओं को छोड़कर अन्य केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
बुधवार को निकाय चुनाव के लिए हुए मतदान में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद फर्जी मतदान का दौर शुरू हो गया। तिर्वा रोड स्थित कमला सदन इंटर कालेज में बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया। इस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंचे क्राइम ब्रांच प्रभारी आलोक कुमार और सीओ बिल्हौर सुबोध कुमार जायसवाल ने लाठियां पटक कर भीड़ को हटाया।
अफसरी मोहल्ला में लकी पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर सभासद पद के दो प्रत्याशी भिड़ गए। मारपीट के दौरान बूथ पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने एक प्रत्याशी को हिरासत में लिया है। नगर पालिका स्कूल में मतदान के दौरान एजेंटों में विवाद हो गया। पुलिस ने एजेंटों को बूथ के बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं जीटी रोड स्थित प्राथमिक पाठशाला के पास लगे भाजपा के बस्ते पर निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने हमला बोल दिया। मामले में भाजपा प्रत्याशी अशोक गुप्ता के समर्थक टीटू पाठक ने निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र देव के भाई धर्मेंद्र कौशल, जितेंद्र गुप्ता, केशव गुप्ता, शिवा गुप्ता, आंचल गुप्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया है। इसके साथ ही जूनियर हाईस्कूल में भी फर्जी मतदान को लेकर एजेंटों में झड़प हुई।
यहां प्रेक्षक बीआर शास्त्री ने लोगों से पूछताछ कर पुलिस को उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से ही भारी संख्या में मतदाताओं की कतारें लगी रहीं।
पीठासीन की बिगड़ी हालत
गुरसहायगंज। मोहल्ला अफसरी के मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 42 पर ममता गुप्ता द्वितीय पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात थी। सुबह मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद अधिकारियों ने राजेंद्र सिंह को भेज कर करीब एक घंटे बाद मतदान शुरू कराया।