फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Municipality will get development from 58 crores

नगर पालिका सही नहीं करा पा रही सरकारी हैंडपंप

Sun, 17 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Municipality will get development from 58 crores
कन्नौज। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 87 लाख 95 हजार रुपये लाभ का बजट पास किया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जलकर, गृहकर, जलमूल्य लाइसेंस फीस, राज्य वित्त आयोग, अवस्थापना निधि व 15वें वित्त पर कुल अनुमानित आय 59 करोड़ 37 लाख 95 हजार रुपये का प्रस्ताव बना। 58 करोड़ रुपये पालिका क्षेत्र के विकास कार्य में खर्च होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में अधिष्ठान पर अनुमानित व्यय 18 करोड़ 24 लाख, जलापूर्ति पर पांच करोड़ 35 लाख, पथ प्रकाश व्यवस्था पर छह करोड़ 50 लाख, सार्वजनिक निर्माण विभाग पर 15 करोड़, सफाई व्यवस्था पर तीन करोड़ 94 लाख, कार्यालय प्रबंधन पर नौ करोड़ 47 लाख कुल अनुमानित व्यय 58 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रस्ताव पर मुहर लग गई। बोर्ड की बैठक में कई सभासदों ने विकास कार्य कराने को लेकर प्रस्ताव भी दिए। नगर पालिका परिसीमन नए क्षेत्र के विकास में सरायमीरा, एलईडी लाइटें आदि पर भी चर्चा हुई। दीदारगंज मोहल्ले में नलकूप रिबोर, नई बस्ती सफदरगंज में पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में मिनी नलकूप लगवाने की मांग हुई। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन ईओ नीलम चौधरी ने किया। इस मौके पर राजीव सिंह व अंजनी गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभासद बोले, नहीं सुनते कर्मचारी
कन्नौज। पालिक की बैठक में खराब हैंडपंपों का मुद्दा छाया रहा। सभासदों ने कर्मचारियों पर समस्या की अनसुनी करने का आरोप लगाया है।
बोर्ड की बैठक में सभासद वीरपाल सिंह ने कहा कि मवेशी मरने की सूचना दी गई थी, लेकिन शव काफी देर बाद उठाया गया।
सभासद मोहसिन अंसारी ने कहा कि पूर्व चेयरमैन मोहम्मद हाजी रईस के कारखाने के सामने लाइटें लगवाने को कहा था। यह लाइटें अब तक नहीं लगीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले शहर के दीदारगंज में इमाम चौक को नगर पालिका की जेसीबी से गिरवा दिया। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने इमाम चौक नहीं गिरवाया है। मवेशी उठाने के लिए जेसीबी गई थी। सभासद मनीष राठौर ने कहा कि मोहल्ले में सात हैंडपंप खराब हैं, लेकिन दो ही सही हुए हैं। पाइप भी लीक है। इससे लोगों को पानी की दिक्कत है। ईओ नीलम चौधरी ने भी कहा कि मनीष के मोहल्ले में दो ही हैंडपंप सही हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद सुनीता दोहरे, कुसुमा, रामपाल, मंदीप, शबाना, रानी देवी, अनुराग मिश्र, पवन, मोहम्मद हमीद, मुस्ते हसन, नावेद खां, सुधांशु पाठक, मनीष, उमा दीक्षित व फरानाज मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed