फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mukhyamantree se sammaanit hone lakhanoo gaeen chandralata

मुख्यमंत्री से सम्मानित होने लखनऊ गईं चंद्रलता

Wed, 23 Dec 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
mukhyamantree se sammaanit hone lakhanoo gaeen chandralata
लखनऊ जाने के लिए तैयार खड़ीं महिला किसान चंद्रलता अपने पति तुलाराम के साथ। - फोटो : KANNAUJ
तेराजाकेट(कन्नौज)। तालग्राम विकास खंड की अतरौली ग्राम पंचायत में रहने वाली महिला किसान चंद्रलता ने एक एकड़ में 24 क्विंटल 40 किलो चौमासा मक्का पैदा कर रिकार्ड बनाया है। इन्हें बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। महिला किसान मौसम की खराबी के कारण मंगलवार को लखनऊ रवाना हो गईं।
विज्ञापन

अतरौली गांव की 60 वर्षीय किसान चंद्रलता के पति तुलाराम सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। इनके पास 15 बीघा कृषि योग्य भूमि है। चंद्रलता के नाम भी खेती है। इन्होंने अपने नाम वाले खेत में मक्का को लगन के साथ उगाया। बताया कि वह खेती में गोबर की सड़ी हुई खाद, कीटनाशक दवा का प्रयोग करती हैं। जैविक खाद का प्रयोग ज्यादा करती हैं। फसल बोने से पहले खेत की जुताई अच्छी तरह से कराती हैं। तली में बीस किलो डीएपी खाद प्रति बीघा डालती हैं। दो बार निराई कराई। दो बार यूरिया खाद जड़ से एक इंच दूरी पर रखी। चार बार पानी लगाया। सूड़ी रोधक दवा व कीटनाशक दवाओं का चार बार छिड़काव कराया। पिछले वर्ष जेठ अषाढ़ में पायनियर 9108 बोई थी। तब दस पानी लगाए थे। एक हेक्टेयर में 70 क्विंटल मक्का की पैदावार हुई थी। अब डिकाल्व 9144 मक्का बोई। इसका दाना मोटा होता है।
विज्ञापन

चंद्रलता ने बताया कि गांव के ज्यादातर लोग अशिक्षित हैं। कृषि वैज्ञानिकों से सलाह भी नहीं लेते हैं। चंद्रलता मुख्यमंत्री से सम्मानित किए जाने पर खुश हैं। वह अपने को सौभाग्यशाली मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed