{"_id":"633336a233be2b31526bd8c5","slug":"mother-s-killer-was-not-cremated-kannauj-news-knp7204563136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी की मौत, बेटे ने नहीं किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदी की मौत, बेटे ने नहीं किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
सौरिख। पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद विचाराधीन बीमार कैदी की मौत हो गई। गांव में शव पहुंचने पर बेटे ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। पुलिस के समझाने पर भाई ने अंतिम संस्कार किया।
थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी के नगला दरियाव गांव निवासी भीखम सिंह ने वर्ष 2018 में पत्नी शकुंतला की हत्या कर दी थी, जिसके चलते वह जेल में था।
सोमवार को भीखम सिंह की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद बेटा शिवम ने यह कहते हुए पिता का अंतिम संस्कार करने से ही मना कर दिया मां की हत्या करने वाले से उसका कोई संबंध नहीं है।
इसके बाद पुलिस ने मैनपुरी के एलाऊ थाना के गोपालपुर गांव निवासी भाई तेजपाल को समझा कर अंतिम संस्कार कराया।