{"_id":"64edf7e5ff0921e18ce566a43712c01b","slug":"mother-planted-in-procession-jaykare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में लगाए मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में लगाए मां के जयकारे
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के नवदुर्गा महोत्सव के समापन के बाद मां
विज्ञापन
दुर्गा की मूर्ति की विसर्जन यात्रा तीन अलग-अलग स्थानों से निकाली गईं।
विसर्जन यात्रा में कई झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। भक्तगण बैंडबाजों व
डीजे की धुनों पर अबीर-गुलाल उड़ाते मां के जयकारे लगाते हुए झूमकर चले।
उमड़े जनमानस ने शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की। शुक्रवार को आशुतोष धाम सेवा समिति के तत्वावधान में मां भगवती की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को मंदिर से हवन-पूजन के बाद शुरू किया गया, जो बजरिया होते हुए बड़ा बाजार, बरगदिया, गढ़ी गोखर, टीला मोहल्ला, गांधीनगर, नौसारा होते हुए छिबरामऊ बस स्टाप से श्रंगीरामपुर गंगाघाट रवाना हो गई।
शोभायात्रा में गणपति, मां काली, राधाकृष्ण की झांकियां देखने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर प्रसाद वितरण भी हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश यादव, श्यामू दुबे, गौरव गुप्त, हिमांशु भदौरिया, मधुबन मिश्र, लखन कश्यप, संजीव शाक्य, अंकित और पुलिसफोर्स मौजूद था।
वहीं हनुमान मंदिर बड़ा बाजार से शोभायात्रा निकाली गई, जो धोबीघाट ईशन नदी को रवाना हो गई। इस मौके पर अमृत सक्सेना, पीयूष, आशीष गुप्त, शीतल धारिया व चिट्टू मौजूद थे। उधर, गांव सुजानसराय के प्राचीन खैरापति देवी मंदिर में नवरात्र समापन के बाद जवाहरों के साथ मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा निकली।
शुक्रवार सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और किशोरियों ने डीजे की धुनों पर नृत्य किया और मां के जयकारे भी लगाए। डांडिया नृत्य में किशोरियों ने वाहवाही लूटी। पार्वती, शिव, राधा-कृष्ण, दुर्गा की झांकियों के साथ दोबारा मंदिर में पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ।