{"_id":"dfc58cdf2d3af11670bda8c4d70eca71","slug":"morning-prayer-pt-edict-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह प्रार्थना, पीटी का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह प्रार्थना, पीटी का फरमान
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में
विज्ञापन
सुबह की प्रार्थना व बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए पीटी
कराने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। इस कार्य की मानीटरिंग की जिम्मेदारी
समस्त ब्लाकों के बीआरसी व एनपीआरसी को सौंपी गई है। जिन विद्यालयों में इस
कार्य में लापरवाही बरती जाएगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
ज्ञात हो कि डीएम अनुज झा की ओर से परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक संवर्धन व शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बराबर प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालयों में नियुक्त स्टाफ की स्कूल में उपस्थित होने की मोबाइल में मैसेज के जरिए जानकारी प्राप्त की जा रही है।
इसके अलावा बीएसए व जिलाधिकारी की ओर से आकस्मिक छापामारी कर शिक्षा की गुणवत्ता देखी जा रही है। जिसको लेकर टीचरों में हड़कंप है। सीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी ने समस्त बीआरसी व एनपीआरसी को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में सुबह साढ़े आठ बजे से से पौने नौ बजे के बीच प्रार्थना व पीटी का आयोजन कराया जाए।
इससे बच्चों के अंदर संस्कारों को जाग्रत करने के अलावा उनके स्वास्थ्य पर भी अच्छा पड़ेगा। उन्होंने टीचरों को निर्देश दिए कि बच्चों के शिक्षण कार्य के अलावा शाम के वक्त आधा से एक घंटा खेलकूद अवश्य कराएं। इससे तमाम छात्रों की प्रतिभाओं में निखार आएगा और अच्छे छात्र आगे पहुंच सकेंगे।
इस बाबत सीडीओ ने बताया कि अधिकांश विद्यालयों में प्रार्थना व पीटी का आयोजन शुरू करा दिया गया। उधर, डीएम के कैंप कार्यालय में सुबह साढ़े आठ बजे जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों से शैक्षिक संवर्धन को लेकर किए जा रहे प्रयासों को लेकर बैठक ली जा रही है।