फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Model school not started even after five years

पांच साल बाद भी नहीं शुरू हुआ मॉडल स्कूल

Mon, 24 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 24 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Model school not started even after five years
अधूरा पड़ा बिरौली का मॉडल स्कूल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास खंड तालग्राम के बिरौली में सीबीएसई की तर्ज पर 2012 से बनाया जा रहा मॉडल स्कूल पांच साल बाद भी शुरू नहीं हो सका। अभी शिक्षकों की तैनाती भी नहीं की गई।
विज्ञापन

ग्रामीण देशराज, रामनिवास, सदानंद, श्यामू,  सत्येंद्र सिंह, उमेशचंद्र, सीताराम, अभय सिंह आदि का कहना है कि लाखों रुपये की कीमत से बनने वाला मॉडल स्कूल निर्माण इकाई की लापरवाही के कारण 2017 में पूरा नहीं हो सका है। इस मॉडल स्कूल में कक्षा छह, नौ व 11 में प्रथम सत्र के लिए प्रवेश लिया जाना है। स्कूल का संचालन शुरू न होने से अभिभावकों ने अपने बच्चों का प्रवेश प्राइवेट स्कूलों में करा दिया है।
विज्ञापन


छात्र नेता सुनील, पंकज, पीयूष आदि का कहना है कि डीआईओएस ने पिछले साल 2017 में मॉडल स्कूल संचालन का भरोसा दिलाया था, लेकिन स्कूल के संचालन के लिए अभी तक शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई है। स्कूल के लिए फर्नीचर, पंखे, कुर्सी आदि भी खरीदा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरौली ग्राम प्रधान मालती देवी का कहना है कि कई बार स्कूल के संचालन के लिए उच्चाधिकारियों व जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत करा चुकीं हूं। अगर शीघ्र स्कूल शुरू न हुआ तो डीएम से लेकर सीएम तक शिकायत करूंगी।


कोट
मॉडल स्कूल में निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। कुछ फिनशिंग शेष है। प्रयास करेंगे कि जुलाई तक स्कूल को हैंडओवर कर दें। - उमेश चंद्र (ठेकेदार)

मॉडल स्कूल को अप्रैल तक तैयार हो जाना चाहिए। इसके निर्देश उन्होंने पहले भी दिए थे। लेकिन निर्माण इकाई के ठेकेदार की लापरवाही से काम लेट हो रहा है। जुलाई से सत्र शुरू कराया जाएगा। -केपी सिंह (जिला विद्यालय निरीक्षक, कन्नौज)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed