फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MLA distributed 450 blankets to people

450 लोगों को बांटे विधायक ने कंबल

Thu, 04 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 04 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
MLA distributed 450 blankets to people

पश्चिमी बाईपास पर नहर कोठी में हुए समारोह के दौरान

विज्ञापन
विधायक ने क्षेत्र के 450 लोगों को कंबल प्रदान किए। कंबल लेने को सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

गुरुवार सुबह नहर कोठी पर प्रशासन की ओर से कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। पात्रों के चयन की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी गई थी। कंबल बांटने की भनक लगते ही चिह्नित लोगों के अलावा भी भारी संख्या में भीड़ पहुंच गई। आपाधापी के बीच किसी तरह कंबल लेने आए लोगों की अलग-अलग लाइनें लगवाई गईं।

इसके बाद कंबल वितरण का कार्य शुरू किया गया। वितरण शुरू होते ही फिर भीड़ जुट गई, जिससे अफरातफरी फैल गई। विधायक अरविंद सिंह यादव और एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, तहसीलदार शिवनारायन पांडेय ने कंबल बांटे। इस मौके पर रामप्रकाश शाक्य, नबाजिश अंसारी, अनिल प्रकाश यादव, कालिका प्रसाद मिश्रा, कमल प्रकाश यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed