फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MLA demanding release

विधायक को रिहा करने की मांग

Fri, 06 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 06 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
MLA demanding release

जिला कांग्रेस ने बनारस से पार्टी के विधायक अजय राय

विज्ञापन
को रिहा करने की मांग उठा गवर्नर को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम राजेश यादव को सौंपा।

गुरुवार को कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे। दिए ज्ञापन में कहा कि सरकार उनके पार्टी के विधायक से रंजिश मानती है। इसी वजह से रासुका जैसे गंभीर आरोप लगा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिलाध्यक्ष विजय मिश्र ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी विधायक व नेता जो आपराधिक मामलों में लिप्त हैं, वह खुलेआम घूम रहे हैं।

ऐसे विधायकों को मंत्री पद का तोहफा दिया जा रहा है। निर्दोषों को बेवजह जेल भेजकर यूपी सरकार उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। इस मौके पर अनुज मिश्र कक्का, अरविंद दुबे, शमशाद खां, मुशीर खान, डॉ. हासिम, रामभरोसे कमल, विश्वनाथ गिहार, विजय लक्ष्मी दुबे, रामनरेश, मूलचंद्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed