{"_id":"466663fb0500536abcfc1261c4ccf0ef","slug":"missing-student-found-dead-five-days-later-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र का शव पांच दिन बाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र का शव पांच दिन बाद मिला
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
नगरिया अरूहो से पांच दिन पहले लापता छात्र का शव
विज्ञापन
गांव से करीब डेढ़ किमी दूर ग्राम रौसा के पास नहर पुल पर मिला। सूचना पर
पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण छात्र का
अपहरण कर हत्या करने की आशंका जता रहे थे। मामले में छात्र के पिता ने पहले
से ही गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी।
पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है। प्रेमचंद्र का पुत्र उमेशचंद्र (14) आदर्श शिक्षा सदन इंटर कालेज नगला पछू में कक्षा नौ का छात्र था। चार फरवरी की शाम साढ़े चार बजे वह घर से खेतों की ओर गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया था। मामले में पांच फरवरी को प्रेमचंद्र ने सौरिख थाने में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जिसमें कहा था कि उमेश को खेतों की ओर जाते हुए उसकी बहन सुषमा ने देखा था। उसने आशंका जताई थी कि उसके पुत्र को कोई व्यक्ति कहीं ले गया है। पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर ली, पर तलाश करना मुनासिब नहीं समझा। उधर, छात्र के परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
सोमवार की शाम छह बजे ग्राम रौसा के ग्रामीण अपने जानवर चराते हुए जब नहर पुल के पास पहुंचे तो वहां उन्हें एक किशोर का शव पड़ा दिखाई दिया। नहर में शव होने की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद लोग शव की शिनाख्त में जुट गए।
सूचना के करीब दो घंटे बाद सौरिख पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त था। इस बीच किसी तरह नगरिया अरूहो में भी किशोर के शव मिलने की चर्चाएं पहुंच गई। तो वहां से भी काफी लोग और लापता छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने जब वहां शव को देखा तो उनके होश उड़ गए।
देर रात क्षेत्राधिकारी वीपी सिंह सोलंकी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किशोर का एक भाई टिंकू (19) व एक बहन सुषमा (11) है।