फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Miscreants create havoc at composite school; CCTV cameras smashed.

Kannauj News: कंपोजिट विद्यालय में अराजकतत्वों का उत्पात, सीसीटीवी तोड़े

Wed, 30 Sep 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Miscreants create havoc at composite school; CCTV cameras smashed.
कन्नौज। मानीमऊ स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार की रात को अराजकतत्वों ने उत्पात मचाया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी को तोड़ दिया और विद्यालय में लगे पोस्टरों को फाड़कर फेंक दिया। सुबह विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी हुई तो स्टाफ में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सर्वेश द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विद्यालय की सुरक्षा के लिए हाल ही में सीसीटीवी लगवाए गए थे। रात के समय अराजकतत्वों ने परिसर में घुसकर कैमरे तोड़ दिए और कुछ सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आशंका है कि असामाजिक तत्व विद्यालय परिसर में गलत कामों को अंजाम देने के लिए कैमरों को तोड़ रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। रात में विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। बाउंड्रीवॉल छोटी होने के कारण कोई भी आसानी से अंदर आ जाता है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed