{"_id":"678fe382be52cdeae600c99b","slug":"misbehavior-with-electricity-team-lineman-threatened-kannauj-news-c-214-1-knj1006-124403-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बिजली टीम के साथ अभद्रता, लाइनमैन को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बिजली टीम के साथ अभद्रता, लाइनमैन को धमकाया
विज्ञापन
छिबरामऊ। एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकाया वसूली के लिए गई बिजली टीम के साथ ग्रामीण ने गालीगलौज करते हुए अभद्रता कर दी। बकाए में कनेक्शन काटने के बाद ग्रामीण बिजली कर्मी को फोन कर लगातार धमकियां दे रहा है। बिजली कर्मी ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विद्युत उपकेंद्र मिघौली के संविदा लाइनमैन रत्नेश कुमार ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत टीम के साथ बकाया वसूली के लिए ग्राम लडै़ता गए थे। गांव के 36,678 रुपये बकाया होने पर उपभोक्ता से बिल जमा करने को कहा। तभी उपभोक्ता का पुत्र आ गया और गालीगलौज, धक्का मुक्की व अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। बकाए में टीम ने उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया। उसके बाद से उपभोक्ता का पुत्र उसे फोन पर लगातार धमकियां दे रहा है। इस संबंध में कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।