{"_id":"592c63da4f1c1bd657bdb370","slug":"minister-of-prisons-trapped-in-the-jam-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के जाम में फंसे कारागार मंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के जाम में फंसे कारागार मंत्री
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 29 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मंत्री, डीएम व एसपी को समस्याएं बताते समिति के अध्यक्ष गीतेंद्र यादव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीत गृह मालिकों की ओर से बढ़ाए गए किराये के विरोध में किसान संघर्ष समिति ने सोमवार को जसोदा के निकट जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जाम में राज्य सरकार के कारागार मंत्री जयकुमार के फंस जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। हालांकि मंत्री ने खुद किसानों के पास जाकर उनकी समस्या व मांग सुनने के बाद डीएम को तुरंत मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में सोमवार को जसोदा के पास किसान जीटी रोड जाम लगाकर ज्ञापन देने के लिए डीएम को बुलाने पर अड़ गए। वहीं, जेल अनौगी के दौरे पर जा रहे मंत्री का काफिला जाम में फंस गया, तो प्रशासन आनन-फानन में सकते में आ गया। वहीं, कारागार मंत्री जयकुमार जाम का कारण पूछ किसानों की समस्या सुनने खुद चले गए। किसानों की भाड़ा संबंधी समस्या को तुरंत निस्तारित करने के लिए उन्होेंने डीएम जगदीश प्रसाद को निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि पिछले वर्ष कोल्ड मालिक जो भाड़ा किसानों से ले रहे थे, वही लिया जाएगा। इससे अधिक यदि कोई भाड़ा लेता है तो कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निर्देश के बाद किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन
इस मौके पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष गीतेंद्र सिंह यादव, महामंत्री श्रीनारायण दुबे, सचिव अनुराग दुबे उर्फ तन्नू, उपाध्यक्ष प्रदीप कटियार, समिति कोषाध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी, किसान यूनियन जिलाध्यक्ष शमीम, जिला प्रवक्ता रामकुमार दुबे, रामलड़ैते कुशवाह, महेश कुशवाह, अरविंद कटियार, आदि रहे।