फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Minister found flaws in road construction, warned contractor

Kannauj News: मंत्री को सड़क निर्माण में मिलीं खामियां, ठेकेदार को चेतावनी

Tue, 15 Apr 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Minister found flaws in road construction, warned contractor
कन्नौज। शहर में गोलकुआं से मानपुर जाने वाली सड़क का प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने निरीक्षण किया। उन्हें सड़क निर्माण में कई खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी दी और गुणवत्तापूर्ण काम करने के निर्देश दिए। सड़क पर मवेशियों के खुरों के निशान मिले, जिन्हें सही करवाने के लिए कहा। उन्होंने मोहल्ले के लोगों की भी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

सोमवार को सदर विधायक एवं समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने शहर के गोलकुआं चौराहे से मानपुर तक बनाई जा रही सीसीरोड का निरीक्षण किया। लोगों ने मंत्री से शिकायत की कि सड़क गुणवत्तापूर्ण नहीं बनाई जा रही है। मानकों की भी धज्जियां उड़ाईं जा रहीं हैं। जलनिकासी की व्यवस्था भी समुचित नहीं की जा रही है, जिससे सड़क बनने के बाद भी जलभराव की समस्या बरकरार रहेगी। इसकेे अलावा पानी की पाइप लाइन लीकेज होने के कारण जगह-जगह जलभराव हो रहा है। इस पर मंत्री ने ठेकेदार को बुलाया और पैदल ही पूरी सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कई स्थानों पर मवेशियों के खुरों के निशान थे, जिससे गड्ढे हो गए थे। ठेकेदार ने बताया कि सीमेंटेड निर्माण के कुछ देर बाद ही मवेशी इसके ऊपर से निकल गए थे, इससे खुरों के निशान बन गए। इस पर मंत्री ने कहा कि उसी समय सही करने चाहिए थे। फिलहाल अभी सही करो। इसके बाद नगर पालिका और जल निगम के अधिकारियों को सभी लीकेज पाइप लाइन सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को आश्वासन दिया कि मानपुर में सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। यदि कोई शिकायत है तो उनके पास दर्ज करा सकता है। हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed