{"_id":"58fcf3214f1c1be7648b4819","slug":"minister-broom-on-railway-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर मंत्री ने लगाई झाड़ू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर मंत्री ने लगाई झाड़ू
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
झाड़ू लगाते मंत्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रविवार को कन्नौज पहुंचे। भाजपा नेताओं के साथ एक निजी होटल में मीटिंग की। उसके बाद रेलवे स्टेशन पहुंच कर पीएम के स्वच्छता अभियान का जायजा लिया। साफ-स्वच्छ प्लेटफार्म पर करीब दो मिनट तक झाड़ू लगाई। पहली बार किसी स्टेशन को इतना साफ-सुथरा देखा है।
विज्ञापन
करीब दो बजकर 40 मिनट पर स्टेशन पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर के साथ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक भी थे। उन्होंने भी मंत्रीजी के साथ वहां झाड़ू लगाई। इस दौरान सदर भाजपा तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, आशू दुबे, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रमोद लकड़ा, एसआई संजय कुमार राय आदि रहे।
विज्ञापन