{"_id":"6112ceda8ebc3ef3960c4989","slug":"mighauli-power-substation-started-after-five-years-kannauj-news-knp6455138103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद शुरू हुआ मिघौली बिजली उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल बाद शुरू हुआ मिघौली बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन
मिघौली उपकेंद्र का फीता काटकर शुभारंभ करतीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। पांच साल के इंतजार के बाद मिघौली बिजली उपकेंद्र शुरू हो गया। अब ग्रामीण इलाके के लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। ओवरलोड से फाल्ट की समस्या भी कम होगी। मंगलवार को पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने उपकेंद्र को जनता को समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि उपकेंद्र शुरू होने से किसानों को सिंचाई के लिए नियत समय पर बिजली उपलब्ध होगी। एक्सईएन रवींद्र सिंह ने कहा कि बिजली समस्या को लेकर किसान किसी भी कार्य दिवस में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। एसडीओ राहुल सिंह ने बताया कि मिघौली उपकेंद्र से भोजपुर फीडर के मक्का नगला, भोजपुर, जमामर्दपुर, टुड़रापुर, आम नगला, अदमापुर, बहादुरपुर, उधन्नापुर, मिघौली फीडर के मटेहना, कुड़रा, मिघौली, छछौनापुर, मिघौला, दुर्गा नगला, रकरा, नगला भजा, मनिकापुर हवेली, बैरागपुर, सिंहपुर, टड़हा, माधौनगर, नगला ठाकुर सिंह व निगोह फीडर के निगोह, रामपुर निगोह, गिरधरपुर, नगला जोड़, बड़ेपुर, नगला लीटा, भोगपुर, हमीरपुर, शंकरपुर, नंदग्रामपुर को बिजली दी जाएगी।
इस मौके पर एसडीओ राहुल सिंह, जेई करन सिंह, लाइनमैन टाइगर व विनीत शाक्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, कौशल किशोर दीक्षित उर्फ लड्डू, बिजेंद्र सिंह तोमर, बडे़ भइया, प्रिंस चौहान, रामकिशोर मिश्रा, उत्तम दुबे, रमेश शाक्य प्रधान, मनोज यादव प्रधान सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
साल 2016 में स्वीकृत हुआ था उपकेंद्र
उपकेंद्र की स्थापना के लिए साल 2016 में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत दो करोड़ दस लाख 44 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। बजट के अभाव के चलते लंबे समय तक निर्माण लटका रहा। पूर्व राज्यमंत्री ने शासन से बजट स्वीकृत कराया था। पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद शुरू किया गया।