{"_id":"6133baa18ebc3e887b7a08d4","slug":"men-found-admitted-in-gyani-ward-cms-s-mercury-rises-kannauj-news-knp650197790","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायनी वार्ड में भर्ती मिले पुरुष, सीएमएस का चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायनी वार्ड में भर्ती मिले पुरुष, सीएमएस का चढ़ा पारा
विज्ञापन
इंडोर में भर्ती मरीज से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। अस्पताल के गायनी वार्ड में सीएमएस को पुरुष मरीज भर्ती मिले। इस पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगा दी।
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने शनिवार को सौ शय्या अस्पताल की इमरजेंसी, गायनी, इंडोर वार्ड का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। गायनी वार्ड में पुरुष मरीजों को भर्ती देख मातहतों की क्लास लगा दी। मरीजों के साथ तीन से चार तीमारदार इनके बेड के अलावा दूसरे पर बैठे मिले। इन्हें यहां से हटा दिया गया। मास्क न लगाने वालों को कड़ी हिदायत दी गई। सीएमएस ने कहा कि वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए काले रंग का डस्टबिन रखवाया जाएगा। इससे कि वह इसमें गंदगी डाल सकें। उन्होंने कहा कि एक मरीज के साथ एक तीमारदार रहेगा। उसे बैठने के लिए स्टूल मिलेगा। हर शिफ्ट में दो से तीन बार सफाई कर्मी वार्डों की सफाई करेंगे। उन्होंने स्टाफ नर्सों को अभिलेखों का रखरखाव सही रखने और बीएचटी (बेड हेड टिकट) में लिखी दवा ही मरीजों को देेने के निर्देश दिए।
वार्ड में फैली और दीवारों पर लगी गंदगी देखकर सीएमएस नाराज हुए। उन्होंने सुपरवाइजर को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. शोभित भारद्वाज, डॉ. अभिषेक कटियार, डॉ. अजय कुमार, सुपरवाइजर मोहित कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।
लगातार बढ़ रही बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या
अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल के इमरजेंसी, गायनी व इंडोर में बुखार से पीड़ित 32 मरीज भर्ती हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। सीएमएस ने बताया कि भर्ती मरीजों को बाहर से दवा व जांच कराने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए पत्र जारी कर सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं।