फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Measurement of drinking water pipeline started

पेयजल पाइप लाइन की नापजोख हुई शुरू

Sun, 01 Aug 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Measurement of drinking water pipeline started
बहवलपुर में नई पाइप लाइन के लिए नापजोख करते जल निगम के कर्मचारी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। बहवलपुर में पाइप लाइनों से घर-घर पानी पहुंचाने के लिए जल निगम ने काम शुरू कर दिया है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने यहां के दोनों वार्डों को तालग्राम तिराहे से जोड़ने के लिए पाइप लाइन की नापजोख शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को जल निगम के सुपरवाइजर संतराम की देखरेख में देव कंस्ट्रक्शन के सुपरवाइजर जितेंद्र यादव ने बहवलपुर के दोनों वार्डों में पाइप लाइनों को जोड़ने के लिए तालग्राम तिराहे तक नापजोख कराई। संतराम ने बताया कि नापजोख की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। एक माह के अंदर पाइप लाइनों को आपस में जोड़कर बहवलपुर के घर-घर पानी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य, मनोज कुमार सिंह, जयप्रकाश व समाजसेवी अमित शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था के लिए 43 दिन चला क्रमिक अनशन
बहवलपुर की बिगड़ी पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए गांव के लोगों ने 43 दिन तक क्रमिक अनशन और तीन दिन भूख हड़ताल की थी। इस दौरान तमाम संगठनों ने आंदोलन को समर्थन किया था। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के हस्तक्षेप के बाद जल निगम के एक्सईएन निर्दोष जौहरी ने एक माह के अंदर व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed