{"_id":"613e45b68ebc3ea6a9531a90","slug":"married-accused-of-trying-to-sell-for-dowry-kannauj-news-knp651799528","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाया दहेज के लिए बेचने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने लगाया दहेज के लिए बेचने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
Married accused of trying to sell for dowry
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। कस्बे में दहेज उत्पीड़न का एक अजीब मामला सामने आया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि दहेज में बुलेट मोटर साइकिल न मिलने पर ससुराल वालों ने महाराष्ट्र के पुणे में ले जाकर उसका दस लाख रुपये में सौदा कर दिया। इसकी जानकारी होने पर वह घर से भाग निकली। विवाहिता ने पति सहित छह ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला कोलिया निवासी अंजली कठेरिया ने बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2019 को ग्राम नौगांव खरसुलिया जिला एटा निवासी संजीव कुमार उर्फ संजीव कुामर के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने पांच लाख रुपया खर्च किया था। शादी के बाद ससुराल वाले बुलेट बाइक की मांग करने लगे। दूसरी विदा कराने के बाद पति संजीव कुमार, ससुर रमेश चंद्र, चचिया ससुर सत्यप्रकाश, देवर संजेश, चचिया सास सुनीता उर्फ सोनी व ननद अंजली ने उसको भूखा-प्यासा रखना शुरू कर दिया।
उसके पति को चचिया ससुर सत्यप्रकाश ने गोद ले लिया। उनका मकान पुणे महाराष्ट्र में है। एक मार्च 2020 को वह चचिया ससुर, सास और पति के साथ पुणे चली गई। वहां पर उसका दस लाख रुपये में सौदा कर दिया गया। ससुराल वाले उसको बेंचकर मायके वालों को उसके कोरोना में मरने की जानकारी देने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर वह सात-आठ अप्रैल 2020 की रात को घर से भाग गई। तीन दिन बाद पुलिस ने उसे फिर से ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया। उसका पति महाराष्ट्र में रहकर मेडिकल का कार्य करता है। पुलिस ने तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।