फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Marriage is grand Saligram- tulsi

धूमधाम से हुआ सालिग्राम- तुलसी विवाह

Thu, 26 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 26 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Marriage is grand Saligram- tulsi

गंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित मां गायत्री यज्ञशाला में कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी- सालिग्राम का विवाह धूमधाम से हुआ।

विज्ञापन


 
यज्ञशाला में एकत्र हुई महिलाओं ने यज्ञ व तुलसी पूजन कर वस्त्र एवं आभूषणों से तुलसी का श्रृंगार किया तथा सालिग्राम को भी फूलों से सजाया। दूल्हा बने सालिग्राम और दुल्हन बनी तुलसी की छटा देखते ही बन रही थी।


महिलाओं ने ढोलक की थाप पर भजन गाए ...मेरे खुल गए भाग्य मिली तुलसी, ...नमो-नमो तुलसी महारानी, ...सालिग्राम दूल्हा, दुल्हन बनी तुलसा मइया, ...बिन तुलसी हरि एक न मानी, ...जय जय जय तुलसा महारानी। इसके बाद बैंड बाजों के साथ सालिग्राम को मंदिर परिसर में घुमाया गया। भक्तगण बारी-बारी से उन्हें अपने सिर पर लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन




भक्ति गीतों पर महिलाओं और युवतियों ने जमकर डांस किया। पंडित शिवानंद द्विवेदी ने वेद मंत्रोच्चार के साथ तुलसी और सालिग्राम की भांवरें डलवाईं तथा विवाह के सप्त वचनों बखान किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर मीरा, हीरा, सुमन, मिथलेश, कमलेश, शिखा, निधि, राधा, मधू, सुधा, राजरानी, रानी, शिक्षा, गीता, प्रशांत तिवारी चंदन, उमेश चंद्र, महंत ददुआ जी, कैलाश बाबू, भानुप्रताप सिंह, बाबा भगवानदास, अमर, अजय, मयंक, सुधीर, शिवकरन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed